Search This Website

Wednesday 2 March 2022

TA Army Bharti 2022







TA Army Bharti 2022: 10वी पास कर सकते है आवेदन, यहाँ देखे सम्पूर्ण जानकारी

TA Army Bharti: टी ए आर्मी नई अर्थात टेरिटोरियल आर्मी | इंडियन टेरिटोरियल आर्मी भर्ती का इंतजार कर रहे हमारे देश के युवाओं के लिए एक बहुत ही अच्छी एवं बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है कि टी ए आर्मी भर्ती रैली के लिए प्रादेशिक सेना विभाग द्वारा शेड्यूल एवं नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है | हम आपको बता दें कि टेरिटोरियल आर्मी भारतीय सेना की एक इकाई है तथा यह आर्मी देश को बाहरी और आंतरिक सुरक्षा प्रदान करती है | हमारे देश के उन युवाओं को हम बताना चाहते हैं जो टेरिटोरियल आर्मी भर्ती का सपना देखते हैं कि भर्ती रैली के लिए शेड्यूल जारी कर दिया जाता है जिसमें आपकी पात्रता मानदंड मानसिक स्थिति परीक्षा आयु ऊंचाई के बारे में नोटिफिकेशन जारी किया जाता है |

आपको यह जानकर बहुत खुशी होगी कि टेरिटोरियल आर्मी के लिए अधिकारी और जूनियर कमीशन अधिकारी भी आवेदन कर सकते हैं | टेरिटोरियल आर्मी के लिए भी अलग-अलग पदों के लिए भर्तियां निकाली जाती हैं एवं इसमें आपको संपूर्ण योग्यता एवं चरणों को पूरा करना पड़ता है उसके पश्चात ही आपको सेना में जुड़ने का मौका मिलता है | यदि आप टीए आर्मी भर्ती में सिलेक्ट हो जाते हैं तो आपको एक आकर्षक वेतन एवं कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाती है | यदि आप TA आर्मी भर्ती का सपना देखते हैं तथा इस भर्ती के द्वारा अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहते हैं तो हमारे इस लेख में ध्यान पूर्वक अंत तक बने रहे |

TA आर्मी रैली भर्ती 2022 अवलोकन (TA Army Bharti Overview)


1 भर्ती का नाम TA Army Bharti
2 किसके द्वारा आयोजित की जाती है प्रादेशिक सेना
3 पदों का नाम सिपाही जीडी ,सिपाही नर्सिंग ,असिस्टेंट सिपाही टेक्निकल ,सिपाही क्लर्क, स्टोर कीपर, सिपाही ट्रेड्समैन |
4 परीक्षा श्रेणी आठवीं, दसवी, बारहवीं और आईटीआई
5 परीक्षा का स्तर राष्ट्रीय
6 परीक्षा चरणों स्क्रीनिंग (लिखित परीक्षा और साक्षात्कार),
एसएसबी, अंतिम चयन के लिए मेडिकल बोर्ड
7 पूर्व सैनिक लिखित परीक्षा और साक्षात्कार
8 परीक्षा की अवधि 2 घंटे
9 परीक्षा का प्रकार ऑफलाइन
10 एक अधिकारी के रूप में प्रादेशिक सेना का चयन :
आवेदन तिथि 20 जुलाई से 19 अगस्त 2022
11 एक अधिकारी के रूप में प्रादेशिक सेना का चयन :
परीक्षा की तारीख 26 सितंबर 2022
12 आधिकारिक वेबसाइट https://www.jointerritorialarmy.gov.in

TA आर्मी भर्ती हेतु आवश्यक दस्तावेज :-

कक्षा 10वीं की अंकसूची
कक्षा 12वीं की अंकसूची
आधार कार्ड
मोबाइल नंबर
बैंक अकाउंट
निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
जन्म तिथि प्रमाण पत्र
रोजगार पंजीयन आदि |
TA आर्मी भर्ती 2022 पात्रता मानदंड :-
आवेदन करने वाला व्यक्ति आवश्यक रूप से भारत देश का निवासी होना चाहिए |
आवेदन कर्ता की आयु 18 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होना अति आवश्यक है |
आवेदन कर्ता की हाइट 60 सेंटीमीटर होना अनिवार्य है |
आवेदन करता का वजन कम से कम 50 किलो होना अति आवश्यक है |
आवेदन कर्ता की छाती 77 सेंटीमीटर से 82 सेंटीमीटर तक होनी चाहिए |
यदि आप सोल्जर जनरल ड्यूटी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो कक्षा दसवीं में आपको कम से कम 45% अंकों से पास होना अति आवश्यक है |
यदि आप सोल्जर क्लर्क क्लर्क के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो कक्षा बारहवीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों से पास होना अति आवश्यक है |
यदि आप ट्रेड्समैन के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको कक्षा 12वीं में 60% अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है एवं दसवीं, बारहवीं, स्नातक और आईटीआई का होना भी आवश्यक है |
टेरिटोरियल आर्मी भर्ती 2022 से जुड़े अन्य पात्रता मानदंड हेतु आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं आधिकारिक वेबसाइट है = https://www.jointerritorialarmy.gov.in
टी ए आर्मी भर्ती 2022 सिलेक्शन प्रोसेस :-
शारीरिक परीक्षण/Physical Test
भौतिक मापन/Physical Test
दस्तावेज़ सत्यापन/Document Verification
चिकित्सा परीक्षण/Medical Test
लिखित परीक्षा/Written Test
योग्यता सूची/Merit List
चयन के बारे में अधिक/Other

TA आर्मी भर्ती फिजिकल फिटनेस टेस्ट :-


दौड़ परीक्षण :- TA army bharti 2022 में 16 मीटर दौड़ दो चरणों में आयोजित की जाती है जिसमें आपको अलग-अलग अंक प्रदान किए जाते हैं जो कि निम्नलिखित हैं :-

ग्रुप 1 :- इसमें आपको 16 मीटर दौड़ 5 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी पड़ती है जिसमें आपको 60 अंक दिए जाते हैं |
ग्रुप 2 :- इसमें आपको 16 मीटर दौड़ 5 मिनट 30 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड में पूरी करनी पड़ती है तथा आपको 40 अंक दिए जाते हैं |

पुल-अप्स :- TA आर्मी भर्ती 2022 में उम्मीदवारों को 10 पुशअप्स लगाने होंगे एवं प्रत्येक बीम पर आपको निर्धारित अंक दिए जाएंगे तथा उम्मीदवारों को कम से कम 6 पुशअप्स लगाना अनिवार्य है | पुशअप्स में निर्धारित अंक निम्नलिखित हैं :-
10 पुल-अप्स- 40 अंक
9 पुल-अप्स- 33 अंक
8 पुल-अप्स- 27 अंक
7 पुल-अप्स- 21 अंक
6 पुल-अप्स- 16 अंक
06 पुल-अप्स से कम मारने पर आपको बाहर कर दिया जायेगा।

बैलेंसिंग बीम :- TA army bharti 2022 में आपको बैलेंस बना कर चलना होगा इसके लिए आपको निर्धारित अंक प्रदान किए जाएंगे |
9 फीट :- TA आर्मी भर्ती 2022 में आपको 9 फीट गड्ढे में कुंड लगानी होती है परंतु इसमें आपको कोई भी अंक नहीं दिए जाते हैं |


TA आर्मी भर्ती 2022 टेस्ट परीक्षा :-


मेडिकल टेस्ट :- टेरिटोरियल आर्मी भर्ती में संपूर्ण परीक्षण को पास करने के पश्चात अब आपका मेडिकल टेस्ट होगा जिसमें आपके शरीर के विभिन्न अंगों की जांच एवं आपके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी उसके पश्चात ही आपको आगे के परीक्षण के लिए भेजा जाएगा |
लिखित परीक्षा :- संपूर्ण परीक्षणों को पास करने के पश्चात अंत में आपका लिखित परीक्षण किया जाएगा जिसका विस्तार रूप निम्नलिखित है :-
पेपर अनुभाग समय अवधि कुल प्रश्न कुल मार्कपेपर 1 :-
भाग 1: रीज़निंग
भाग 2: प्राथमिक गणित 2 घंटे 50 50
पेपर 2 :- भाग 1: सामान्य ज्ञान
भाग 2: अंग्रेजी 2 घंटे 50 50

टेरिटोरियल आर्मी भर्ती 2022 हेतु जोन/क्षेत्र :-

टेरिटोरियल आर्मी भर्ती 2022 को निम्नलिखित चार जोन में अलग-अलग राज्यों को सम्मिलित किया गया है तथा उम्मीदवार में निवास करते हैं उसी जोन में सम्मिलित हो सकते हैं तथा नीचे दी हुई तालिका के माध्यम से आपको विस्तार पूर्वक समझने में आसानी होगी :-
क्र.सं. भर्ती जोन राज्य
1 टी ए भर्ती जोन 1 हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़
2 टी ए भर्ती जोन 2 उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश
3 टी ए भर्ती जोन 3 मणिपुर, असम, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार
4 टी ए भर्ती जोन 4 राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी,केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, लक्षद्वीप, दादर नागर हवेली, दमन द्वीप

टेरिटोरियल आर्मी भर्ती 2022 हेतु आवेदन कैसे करें ?


यदि आप संपूर्ण पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं तथा अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पढ़ लिया है एवं आप टेरिटोरियल आर्मी भर्ती हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान पूर्वक फॉलो करें :-
यदि आप टेरिटोरियल आर्मी भर्ती हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा , आधिकारिक वेबसाइट है = https://www.jointerritorialarmy.gov.in |
जैसे ही आप आधिकारिक वेबसाइट में प्रवेश करेंगे आपके सामने टेरिटोरियल आर्मी भर्ती का होम पेज खुल जाएगा |
इसके पश्चात होम पेज पर आपको अप्लाई वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा |
जैसे ही आप इस विकल्प का चयन करते हैं तो आपको नए पेज पर भेज दिया जाएगा |
नए पेज पर आपको मांगी गई संपूर्ण जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी एवं भरी हुई जानकारी को एक बार फिर से जांच कर सकते हैं |
इसके पश्चात अब आपको कैप्चा कोड दर्ज कर अप्लाई या एंटर बटन पर क्लिक करना होगा |
इसके पश्चात अब आपको आवेदन शुल्क देना होगा | आवेदन शुल्क का भुगतान आप अपने बैंक से ऑनलाइन कर सकते हैं |
इसके बाद ध्यान पूर्वक कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट या एंटर बटन पर क्लिक करते ही आपका आवेदन पत्र स्वीकार कर लिया जाएगा एवं इस प्रकार आप टेरिटोरियल आर्मी भर्ती 2022 में सफलतापूर्वक आवेदन कर सकेंगे |
अतः अंत में अब आप अपने आवेदन पत्र को सेव कर उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं तथा भविष्य के लिए संभाल कर रख सकते हैं |